*हाथ की लकीरें ही बनाती है आप को भाग्यशाली और फकीर*
*जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर नरेंद्र उपमन्यु के साथ* नई दिल्ली/ पानीपत उपमन्यु टुडे/ तेजबंधु संवाददाता।
व्यक्ति के साथ कर्म ही उसका सच्चा साथ देते हैं खास तौर पर हाथ की लकीरें भी इंसान का भाग्य उदय कर सकती है वह एक पल में उसे अमीर बना देती हैं तो दूसरे पल फकीर बनने के लिए मजबूर कर देती है! वैसे तो मस्तक की रेखाएं भी इंसान के भाग्य में क्या लिखा है बता देती हैं,फिर भी हाथ की लकीरों में छिपे रहस्य पर पिछले दो दशक से कार्य कर रहे साहित्य लेखक वरिष्ठ संवाददाता एवं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार उपमन्यु का अनुभव कहता है कि व्यक्ति की किस्मत उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों पर निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इंसान के हाथों की रेखाएं भी उसके भाग्य को तय करती हैं। तो कौन-सी है वो खास रेखा जिसके हाथों में होने पर आपको मान-सम्मान समेत धन-दौलत मिलती है,1.हस्त शास्त्र के जिन लोगों के हाथ में एक्स का निशान पाया जाता है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज बहुत कम मेहनत के ही मिल जाती है। इनके पास खूब धन-दौलत होती है। 2.ऐसे लोग हमेशा कुछ हटकर करने में यकीन करते हैं। तभी ऐसे लोग रचनात्मक कार्यों में ज्यादा सफलता हासिल करते हैं। ये कलाकार बनते हैं। 3.हथेली पर ऐसा निशान होने पर व्यक्ति काफी प्रभावशाली होता है। उसकी पर्सनाल्टी से लोग आकर्षित होते हैं। ऐसे लोग लाखों की भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। 4.अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों के हाथों में एक्स का निशान होता है ऐसे लोग नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। ये बात को बहुत सोच समझकर बोलते हैं। इसलिए ऐसे लोग किसी कंपनी में उच्च पद पर कार्य करते हैं!5.हथेली में एक्स निशान होने पर व्यक्ति भावुक होने के साथ समझदार भी बहुत होता है। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में बहुत व्यवहारिक होते हैं। इसलिए ये मुसीबतों से निपटना बखूबी जानते हैं। 6.ऐसे लोगों को व्यापार में काफी सफलता मिलती है। क्योंकि ये बहुत क्रिएटिव स्वभाव के होते हैं। इसलिए ये बिजनेस भी नए आइडिया के साथ करते हैं। 7.हाथों में एक्स निशान होने पर व्यक्ति बहुत प्रभावशाली होता है। वो देखने में अच्छे होने के साथ बातचीत में भी निपुण होते हैं। ऐसे लोग हर किसी से आसानी से तालमेल बना लेते हैं। 8.ऐसे लोगों को अपना टैलेंट दिखाना बहुत अच्छे से आता है। तभी ऐसे लोग फील्ड वर्क में भी काफी सफल होते हैं। ये लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें पलभर में ही अपना बना लेते हैं। 9.ऐसे व्यक्ति समाज में बहुत नाम कमाते हैं। वे हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जिसकी वजह से लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। उनके दुनिया से जाने के बाद भी लोग उन्हें याद रखते हैं। 10.जिन व्यक्तियों की हथेली में एक्स का निशान होता है ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान भी होते हैं। ऐसे लोग स्टडी में शुरू से ही अच्छे होते हैं। इन्हें चीजें जल्दी याद हो जाती हैं। ये दूसरों को परखने में भी बहुत माहिर होते हैं। इसलिए ये एक अच्छे साइक्लॉजिस्ट बनते हैं। वैसे हाथ में क्रॉस यानी कांटा या गुना का प्रतीक कुछ ज्योतिष शास्त्री इसे थोड़ा अशुभ भी मानते हैं क्योंकि उनका मानना है कि उसे भाग्य रेखा का कटाव होता है लेकिन यह धारणा गलत है, ठीक जिस प्रकार धरती पर ऐसे विचित्र प्राणी पाए जाते हैं जो उल्टे हाथ से लिखते हैं और क्रॉस या कांटे का निशान बनाकर लिखते हैं, ऐसे व्यक्ति बहुत खतरनाक होते हैं जो जीवन में किसी का भला नहीं करते! ऐसी मान्यता है इंसान को अपने किए कर्मो की सजा इसी जन्म में मिलती है! यह बात भी दुरुस्त है ऐसे व्यक्ति दोगलेपन के शिकार होते हैं और शीघ्र ही इस दुनिया से उठ जाते हैं,ज्योतिष में ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी जाती है!
प्रस्तुति: *ज्योतिषाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार 'उपमन्यु'*
No comments:
Post a Comment